Monday, September 25JAN SAROKAR KHABAR

दंतेवाड़ा : बचेली आकाशनगर जाने वाली मार्ग पर पिकअप वाहन पलटने से करीब 16 लोग घायल हो गये

दंतेवाड़ा. बचेली आकाशनगर जाने वाली मार्ग पर मोड क्रं. 1 से पहले स्क्रीनिंग प्लांट निक्षेप 10,11 के पास आज 17 सिंतबर, रविवार को पिकअप वाहन पलटने से करीब 16 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 6 बजे की बताया जा रही है। घायलों को तत्काल बचेली अपोलो अस्पताल लाया गया।

घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। 16 लोगों में 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। इन चारों में दंतेवाड़ा के त्रिनाथ यादव, चंदेनार से सहदेव कुमार, लखनपुरी कांकेर से राम कुमार यादव, कुआकोंडा से अविनाश मंडावी है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। अन्य गंभीरों में शरण कुमार, भरतलाल, प्रेम यादव, चंादनी नाग, बुधरी कर्मा, निशा, सुशीला नाग, भीमे, पीताबंर यादव, निलेश कड़यामी, सन्नु हेमला है।

पिकअप वाहन सीजी 18 क्यू 5650 जो कि गायतापारा टेटम के रहने वाला राधे राम यादव की गाड़ी है और वह स्वयं गाड़ी चला रहा था। वाहन में सवार व्यक्ति ने बताया कि मोड़ के पास अचानक हैंड ब्रेक लगने के कारण वाहन घुमकर पलट गया जिसमे डाला में बैठे सभी लोग गिर गये। सभी विश्वकर्मा पूजा देखकर खनन क्षेत्र से वापस बचेली की ओर लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।

Author Profile

Bishes Dudani
Bishes Dudani
He is Editor in Chief and likes to writes News, Culture and Sports content.

बिशेष दुदानी, JSK News TV8 के संस्थापक एवं चीफ एडिटर है। संस्कृति, खेल कूद, मनोरंजन एवं राजनीति जैसे विषयो पर लिखना पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *