
रायपुर। वर्ष 1947 में भारत जिसे इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी ने जीत कर इंडिया नाम रख दिया था, आज आजादी के 75 वर्षो बाद उस भूल का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बड़ा सुधार होने जा रहा है। जिस भूल को तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू, पश्चात प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और फिर प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने सत्ता के हाथ में होते हुए, सुधर ना किया। आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने आधिकारिक पत्र में रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया के स्थान पर भारत लिख कर, इंडिया के पुनः भारत नाम हो जाने की खबर पर मुहर सी लगा दी है।
प्रधानमंत्री मोदी जन भावना को समझते हुए बहुत जल्द दोनों सदन में एक विधयेक लाने वाले है जिससे इंडिया नाम जो अंग्रेजी हुकूमत की दासता का प्रतिक उसे सम्पूर्ण तरीके से हटाया जायेगा और सम्राट अशोक, राजा विक्रमादित्य, महाराणा प्रताप जैसे प्रतापी वीर योद्धा एवं पराक्रमी राजा के देश “भारत” को पुनः आधिकारिक एकल तौर से भारत नाम से लिखा, बोला एवं पढ़ा जायेगा।
गौरतलब है कि विश्व में जितने भी देश है अमूमन अपनी स्थानीय भाषा में ही अपने देश को संबोधित करते है और आधिकारिक तौर से भी एक ही नाम चलाते है, जैसे की जर्मनी के लोग आधिकारिक एवं सारे सरकारी दस्तावेजों में जर्मन भाषा में Bundesrepublik Deutschland लिखते है। जितने भी राष्ट्र है जैसे फ्रांस, इजराइल, श्रीलंका, थाईलैंड सबके एक ही नाम है, जहां जहां अंग्रेजी दासता रही वही देश आज भी अंग्रेजी नाम से ही अपने देश को बुलाते है, जैसे भारत को इंडिया।
भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जनता की आत्मीयता सिर्फ “भारत” नाम से ही जुड़ी हुई है, आप गाँव-देहात कही भी जाए, सभी बच्चे-बुजुर्ग आज भी आपको देश को इंडिया नाम से पुकारते हुए नहीं दिखेगा, सभी जगह भारत नाम का ही चलन है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उठाया जाने वाला ये अतुलनीय कदम स्वागत योग्य है और आने वाली नस्ल को अपनी संस्कृति, भाषा, राष्ट्र पर अभिमान और आत्मविश्वास की अनुभूति जागृत करेगा।
इंडिया का नाम नहीं बदल रहा, हमारा असली भारत अपने असली रूप में लौट रहा।
Author Profile

-
He is Editor in Chief and likes to writes News, Culture and Sports content.
बिशेष दुदानी, JSK News TV8 के संस्थापक एवं चीफ एडिटर है। संस्कृति, खेल कूद, मनोरंजन एवं राजनीति जैसे विषयो पर लिखना पसंद करते है।
Latest entries
Rajim Nawapara23/09/2023Chhattisgarh Election 2023 : पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज नयापारा-राजिम में आम सभा को संबोधित करेंगे
Football22/09/2023Europa League 2023 : Liverpool comes back against LASK 1-3, Nunez, Diaz and Salah scores | Full Match Report
Cricket20/09/2023Viral Kholi’s lack of playgrounds Youtube video sparks controversy, Uttarakhand High court takes Suo Moto PIL, Center and State to reply in two weeks
India20/09/2023PM Modi puts in Women’s reservation bill with SC/ST Quota, Congress demands OBC inclusion
I loved this news. Great Initiative by Our honorable President & PM.
Jai Hind! Jai Bharat!