Monday, September 25JAN SAROKAR KHABAR

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानो को फसल बीमा राशि देने का किया ऐलान

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अल्पवर्षा सें हुए फसल के नुकसान को देखते हुए, प्रदेश के किसानो को फसल बीमा की राशि देने का बड़ा ऐलान किया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों की 80% फसले इस मानसून में कम वर्षा से ख़राब हो चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रदेश के किसानो को डरने की जरुरत नहीं है। किसान का जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई प्रदेश की सरकार करेगी। उन्होंने सभी जिला अधिकारियो को निर्देश दे दिए है कि सभी अपने अपने क्षेत्र में फसलों के नुकसान का आकलन करे और तयशुदा फसल बीमा राशि किसान को वितरित करे।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी किसान के हितो को लेकर घोषणा की है कि जिन किसानो का बीमा नहीं है उन्हें रबीसी 6-4 के तहत रिपोर्ट सामने आने के बाद बीमा राशि और मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। किसी भी परिस्थिति में किसानों का नुकसान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। गौरतलब है कि इस वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, लाड़ली योजना के बाद मुख्यमंत्री द्वारा किसानो के हित में ये बड़ा  फैसला लिया गया है।

Author Profile

Bishes Dudani
Bishes Dudani
He is Editor in Chief and likes to writes News, Culture and Sports content.

बिशेष दुदानी, JSK News TV8 के संस्थापक एवं चीफ एडिटर है। संस्कृति, खेल कूद, मनोरंजन एवं राजनीति जैसे विषयो पर लिखना पसंद करते है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *