Monday, September 25JAN SAROKAR KHABAR

विधानसभा 2023 सर्वे : राजस्थान में भाजपा को बहुमत एवं मध्य प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा, छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार ? जानिये हमारे सटीक सर्वे में

रायपुर। 2023 साल के अंत में तीन बड़े हिंदी भाषी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है, वही मध्य प्रदेश में भाजपा के शिवराज सिंह चौहान एवं राजस्थान में कांग्रेस के अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी संभाले हुए है। इन तीनो राज्यों में पिछले 2 महीनो से जमकर चुनाव प्रचार एवं रैली निकली जा रही है। हमने सभी एजेंसी एवं न्यूज़ संस्थानों के सर्वे को पढ़ कर अपना स्वयं का सर्वे किया है जिसे आप प्रदेशवार नीचे पढ़ सकते है।

राजस्थान में भाजपा को बहुमत मिलने के आसार

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें है, राजस्थान की जनता में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन करने की परंपरा चलती आ रही है। हर विधानसभा चुनाव के भाँति इस वर्ष भी सरकार में परिवर्तन होने के आसार है। महिला सुरक्षा का मुद्दा, बिजली का मुद्दा एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलेट से अनबन, पार्टी के नेताओ में अंदरूनी कलह हार का मुख्य कारण रहेगी।

राजस्थान विधानसभा 2023 सर्वे : कुल सीट 200 : भाजपा – 122, कांग्रेस – 60, अन्य – 18

भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनायेगी।

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के लिए मुश्किल सत्ता का सफर, बहुमत मिलने के आसार कम 

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश की जनता का भरोसा थोड़ा कम रहेगा, पर भाजपा को सीटों का नुकसान दिखता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी की रैलियां, मुख्यमंत्री लाड़ली योजना, किसान बीमा योजना का प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा। वही ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज नेता का भाजपा में शामिल होना भी वोट प्रतिशत बढ़ा सकता है। किन्तु, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रो में अभी असंतोष का माहौल है जिससे भाजपा को सीटों का नुकसान होता नजर आ रहे। फलस्वरूप, भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 सर्वे : कुल सीट 230 : भाजपा – 119, कांग्रेस – 97, अन्य – 14

मध्यप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के हालत दिख रहे है। 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार की बहुमत के साथ वापसी 

छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फिर से सत्ता की कमान सौपने जा रही है। कांग्रेस को किसान कल्याणकारी योजनाओं, आदिवासी समाज कल्याण योजनाओं, बेरोजगारी भत्ता का भरपूर फायदा मिलेगा। भाजपा का स्पष्ट मुख्यमंत्री चेहरा ना होना, भाजपा का नए चेहरों पर दांव उल्टा भी पड़ सकता है या कुछ सीटों का फायदा भी करवा सकता है।

हालंकि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश में खूब योजनाओं एवं परियोजनाओं का एलान कर रहे है फिर भी प्रदेश की जनता सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पसंद कर रही है। आम आदमी पार्टी का खाता खुलने का संकेत है, बस्तर में आम आदमी पार्टी एक या दो सीट ले जा सकती है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 सर्वे : कुल सीट 90 : कांग्रेस – 56, भाजपा – 39, अन्य – 5

कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनायेगी, भूपेश बघेल दुबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

Author Profile

Bishes Dudani
Bishes Dudani
He is Editor in Chief and likes to writes News, Culture and Sports content.

बिशेष दुदानी, JSK News TV8 के संस्थापक एवं चीफ एडिटर है। संस्कृति, खेल कूद, मनोरंजन एवं राजनीति जैसे विषयो पर लिखना पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *