Monday, September 25JAN SAROKAR KHABAR

UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली 1402 पदों पर बंपर भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC ने 1402 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। इन भर्तियों में 657 पद सहायक अध्यापक, इंटरमीडिएट स्तर में 293 भर्ती, स्नातक स्तर में 226 पद, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 पद, सहायक कृषि अधिकारी के 34 पद एवं अन्य 136 पद शामिल है।

सभी 1402 भर्तियों के विज्ञापन 29 सितम्बर से 9 नवंबर तक प्रकाशित करने की और परीक्षाओं के 26 नवंबर से 10 जनवरी तक संपन्न होने की संभावना है। प्रदेश के युवा जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे है उनके लिए अच्छी खबर है। आयोग के अध्यक्ष जी.एस मर्तोलिया ने कहा कि आयोग पूरी तरह से परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार है। पिछले साल हुए पेपर लीक कांड के बाद आयोग ने सबक लेते हुए भर्ती के लिए नया कैलेंडर जारी कर दिया है।

Author Profile

Bishes Dudani
Bishes Dudani
He is Editor in Chief and likes to writes News, Culture and Sports content.

बिशेष दुदानी, JSK News TV8 के संस्थापक एवं चीफ एडिटर है। संस्कृति, खेल कूद, मनोरंजन एवं राजनीति जैसे विषयो पर लिखना पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *